फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव के मामले में प्रापर्टी डीलर पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव के मामले में प्रापर्टी डीलर पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के तरैनी गांव की झाड़ी में मिले शव के मामले में गौर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर पर हत्या तथा साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
22 मार्च को थाना क्षेत्र के तरैनी गांव के झाड़ी में लावारिस हालात में युवक का शव पुलिस को मिला था। उसकी पहचान राहुल यादव, निवासी ग्राम बगहीकुट थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर तथा हाल मुकाम विनीत खंड गोमती नगर, लखनऊ के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मृत युवक की मां मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह बेटे राहुल तथा बेटी पूजा के साथ कई वर्षों से लखनऊ में रहती थीं। राहुल महेश यादव के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। 16 मार्च को महेश यादव के साथ राहुल घर से निकले थे। उसके बाद उनका शव तरैनी गांव की झाड़ी में मिला। आरोप लगाया कि महेश ने ही उसके पुत्र की हत्या कर शव को फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महेश उनकी बेटी से जबरदस्ती शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। बताया कि प्रॉपर्टी डीलर युवक उसे यहां लाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें