मारपीट, धमकी और लूट का मुकदमा दर्ज
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने चुनावी रंजिश में जानमाल की धमकी देने मारपीट और लूट के आरोप में मुकदमा किया दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, बेलहरा गांव निवासी रितिक त्रिपाठी का आरोप है कि बुधवार शाम को अपनी मां के लिए दवा लेने बेलहरा चौराहे पर आए थे। इसी बीच बिना नंबर प्लेट के दो बाइक से कई लोग उसके पास पहुंचे। अपशब्द बोलते हुए असलहा दिखाकर हमला कर दिए।
मारपीट के दौरान मोबाइल सड़क पर पटक दिए तथा अंगूठी व चेन छीन ली। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेलहरा निवासी यजुवेंद्र, सत्यम, सचिन, रिशु और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।