फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के लिए रुपये हड़पने में छह पर केस

Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप में रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पैसा लेने के बाद आरोपी ने इसे वापस नहीं किया। मांगने गए तो अपशब्द कहते हुए धमकी दी गई।
विज्ञापन

रुधौली थानाक्षेत्र के भीटारामसेन गांव निवासी संजय कुमार चौरसिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी ने एक विस्वा जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपया ले लिए। मथुरापुर चौराहे के निकट मुड़ाडीहा खुर्द में सीमेंट, मोरंग व गिट्टी की दुकान खोलने के लिए दस लाख 54 हजार रुपया विभिन्न तिथियों में दिए। पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए धमकाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नरेंद्र कुमार, दिनेश यादव, संदीप यादव, अमरनाथ चौधरी निवासी डुमरी (दुसलवा) थाना रुधौली, कुलदीप पांडेय निवासी मथुरापुर थाना रुधौली और विक्रम प्रसाद निवासी मूड़ाडीहा कल्लू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें