फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में विभिन्न थानों में 20 से अधिक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मारपीट की घटनाओं में 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के तुरकहिया गांधीनगर निवासी विशाल शुक्ल का आरोप है कि उनके बड़े भाई उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा और धमकाया। छावनी थाने के खानकला निवासी गौरीशंकर सोनी का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति व उनकी पत्नी ने अपशब्दों का प्रयोग कर धमकाया और मारपीट की।
विज्ञापन

परसरामपुर थाने के अहिरौली निवासी देवनरायन का आरोप है कि गांव के तीन व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। इसी थाने के खेमकरिया निवासी कुसुम वर्मा का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश व भूमि की बात को लेकर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली निवासी मीना का आरोप है कि गांव की एक महिला उनकी जमीन में मड़ई रख रही थी। मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि बृजेश, दुर्गेश, मीना व मंजू ने जमीन पर मड़ई रखने से मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर धमकाया। रुधौली के मूड़ाडीहा निवासी देवनाथ शर्मा का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने पर घर में घुसकर मारापीटा और धमकी दी। सोनहा थाने के मधुनगर खैरा निवासी सूरसती का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन लोगों ने मारपीट की। मुंडेरवा थाने के ऊंचगांव निवासी ज्योति का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग कर मारापीटा और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें