फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, अब दे रहा हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
योग प्रशिक्षिका ने दी तहरीर, पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज (बस्ती)। योग प्रशिक्षिका को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षक जिले के एक अस्पताल में कार्यरत है। बाराबंकी निवासी पीड़िता की तहरीर पर पीलीभीत निवासी सहकर्मी के खिलाफ वाल्टरगंज पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

30 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2018 में वह सहकर्मी पीलीभीत जिले के माधव टांडा क्षेत्र निवासी ऋषि पांडेय के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है सहकर्मी ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भ निरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें