फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, 39 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले हैं 3107 पॉजिटिव, 51 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 39 नए संक्रमित पाए गए। वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। उनका ओपेक चिकित्सालय कैली में उपचार चल रहा था। जिले में अब तक 3107 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2658 स्वस्थ होने के बाद घर जा चुके हैं। अब कुल 61 की मौत हुई है। 385 मरीजों का उपचार चल रहा है। 51 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 100569 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजा जा चुके हैं। इसमें 99363 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1206 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। डीएम ने बताया कि रुधौली में 43, मुंडेरवा में 23, कैली में 55 व होम आइसोलेशन में 181 मरीज रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 201 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 109, हर्रैया में 53, भानपुर में 23 व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पूरा तरह से प्रतिबंधित है। डीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें