फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में चार पर केस

Sat, 14 Sep 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। अगौना गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने के चार आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में रीमा देवी ने लिखा है कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले गणेश निवासी अगौना के साथ हुई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पति गणेश, महेश, रामजीत व रमेश बात-बात पर मारपीट कर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। 10 सितंबर को सभी लोग एकराय होकर रात करीब 11 बजे उसे मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह उसने पति के मोबाइल से भाई के पास फोन किया।
11 सितंबर को उसके भाई पंकज कुमार, अंगद, शिवशंकर तथा मां शीला देवी उसके घर आकर सबको समझाने-बुझाने लगीं। तब सभी लोग भाई व मां की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। 112 पर फोन करने पर पुलिस के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज जांच उपनिरीक्षक चंद्रकेश राय को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें