फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धोखाधड़ी के मामले में शाखा प्रबंधक पर केस

Sun, 11 Aug 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक खाते पर लोन निकाल कर रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुसौरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पोखरनी के प्रबंधक पर कलवारी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है।
कलवारी थाने के गौरा निवासी राम उजागिर ने तहरीर में बताया है कि एसबीआई पोखरनी में बचत और केसीसी खाता संचालित है। बचत खाते में सात जुलाई 2021 को एक लाख 7 हजार 400 रुपये जमा किए। बैंक ने 20 जुलाई 2021 को मत्स्य सीमेंट जाली उद्योग के खाता में बिना उनकी जानकारी के एक लाख सात हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि बैंक कर्मियों ने एक फर्जी खाता खोलकर एक लाख रुपये का लोन दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 20 जुलाई 2021 को लोन वाले खाते से 80 हजार रुपया नकद भुगतान कर दिया गया। इस खाते से उनका कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही सम्मान निधि की राशि व गन्ना पर्ची की भुगतान राशि भी इसी खाते में गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करके ट्रांसफर कर लिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एसबीआई शाखा पोखरनी कुसौरा बाजार के शाखा प्रबंधक नाम अज्ञात व अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खाताधारक की शिकायत के आधार पर करीब तीन साल पुराने में मामले में केस दर्ज किया है। घटना की जांच एसआई शोभा यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें