फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधार बनवाने के लिए जुटी भीड़, डाकघरों पर बुलानी पड़ रही पुलिस

Sun, 11 Aug 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- छावनी स्थित डाकघर पर शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
विज्ञापन

- रुधौली तहसील केंद्र पर सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर तक के आ रहे नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/छावनी। आधार अपडेट कराना लोगों के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है। डाकघरों के काउंटर पर इतनी भीड़ जुट रही है कि संभालना मुश्किल हो रहा है। छावनी में स्थित डाकघर पर शनिवार को आधार पंजीकरण, नवीनीकरण व संशोधन के लिए भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि डाक कर्मी कार्यालय तक नहीं खोल पाए। भीड़ के कारण डाककर्मी कार्यालय के अंदर नहीं जा पाए तो पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर कार्यालय का ताला खुला।
छावनी स्थित डाकघर पर आधार पंजीकरण, नवीनीकरण व अपडेट का कार्य हो रहा है। यहां रोज बड़ी संख्या में जरूरतमंद पहुंच रहे हैं। शनिवार को इतनी अधिक संख्या में लोग पहुंचे की डाक कर्मी कार्यालय तक नहीं खोल पाए। इसके बाद पहुंची छावनी पुलिस ने करीब सुबह 9.30 बजे कार्यालय खुलवाया, तब 70 लोगों को टोकन वितरित कर आधार पंजीयन, नवीनीकरण व संशोधन का कार्य शुरू हुआ। शाम 4.30 बजे तक करीब 50 लोगों का आधार कार्ड से संबंधित कार्य हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विक्रमजोत में बीआरसी पर भी आधार कार्ड से संबंंधित कार्य हो रहा था लेकिन तकनीकी खामी के चलते यह केंद्र बंद चल रहा है। ऐसे में छावनी डाकघर पर भार बढ़ गया है। पोस्ट मास्टर उमेश यादव ने कि एक दिन में 50 कार्ड तक ही बन पा रहे हैं। बायोमेट्रिक, सत्यापन व दस्तावेज अपलोड करने में समय लगता है।

सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर तक से आ रहे नागरिक
रुधौली। तहसील क्षेत्र में एक ही आधार केंद्र है। इस पर तहसील क्षेत्र के करीब 284 गांवों का भार है। इसके अलावा इस केंद्र पर सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर तक के नागरिक आ रहे हैं। भीड़ अधिक देखकर उप डाकपाल मुकेश त्रिपाठी ने एडवांस में टोकन वितरित किया है। वह बताते हैं कि भीड़ संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। सुविधा के लिए 31 अगस्त तक एडवांस में टोकन वितरित किया। इसके बावजूद केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस की मदद से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


बोल लोग
- बेटे का आधार कार्ड बनवाने आया हूं लेकिन आज भी टोकन नहीं मिल पाया है। आधार न होने से बेटे का विद्यालय में प्रवेश नहीं हो पा रहा है।
- बृजेश दुबे, कुरहवा, सिद्धार्थनगर

आधार में नाम गलत होने के कारण बैंक में केवाईसी नहीं हो पा रहा है। संशोधन कराने आया हूं, लेकिन अभी तक टोकन नहीं मिल पाया है।
- रमेश चंद्र पांडेय, डड़वा, रुधौली
-
आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत होने के कारण 11वीं में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है, इसे ठीक कराने आया हूं। टोकन मिला है।
- शिवा भट्ट, बड़दाड़, रुधौली
-
वर्जन-
सभी डाकघर अतिरिक्त समय तक खोले जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों के आधार पंजीयन, नवीनीकरण व संशोधन का कार्य हो पाए। आधार केंद्र भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से खोले गए हैं। अतिरिक्त व्यवस्था के लिए प्राधिकरण को अवगत कराया गया है।
- रवि कुमार, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें