फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी लग्जरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी लग्जरी कार, छह लोग घायल
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। कुशीनगर जा रही एक लग्जरी कार बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के पक्का कुआं चौराहे के समीप सुबह दूसरे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक में पीछे से जा घुसी। बहराइच से आ रही इस कार के चालक समेत उसमें सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उनका इलाज कराया।
विज्ञापन

कार में सवार जीतेंद्र, नागेंद्र, संदीप, दिलीप तथा नीतू निवासी गण रसिया थाना रिसिया जनपद बहराइच से चालक रोहित राजा के साथ कुशीनगर जाने के लिए निकले थे। सुबह लगभग आठ बजे जैसे ही कार सोनहा थाना क्षेत्र के पक्का कुआं के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचाव करने के चक्कर में सड़क के बगल में खड़े ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय चिकित्सक से घायलों को इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें