फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बच्चों का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में बच्चों का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में बच्चों के इस्तेमाल पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने इसे लेकर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को पत्र भेज कर आगाह किया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया की बाल संरक्षण आयोग बाल शोषण को लेकर काफी चिंतित एवं गंभीर है। कई बार सुनने में आया है कि चुनाव के समय राजनीतिक दलों के नेता, प्रत्याशी छोटे बच्चों से पोस्टर लगवाने, नारेबाजी करवाने, पत्रक बटवाने जैसे तमाम कार्य कराते हैं। यहां तक की ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार के दौरान टाफी आदि बांट कर बच्चों को पीछे-पीछे घुमा कर माहौल बनाया जाता है। विधानसभा चुनाव में ऐसा कोई प्रकरण सामने आने संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि निर्वाचन आयोग भी ऐसे कार्यों के खिलाफ है। ऐसा कार्य बाल अधिनियम 2015 की अवमानना की श्रेणी में भी आता है। बाल कल्याण समिति इस बात की स्वयं भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें