फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक में टक्कर मारकर घर में घुसी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बसहवा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जमकर तबाही मचाई। बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे स्थित अरुण गुप्ता के मकान का शौचालय और दीवार तोड़ते हुए पलट गई। भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक को भी चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया गया कि कूड़ी गांव निवासी सद्दाम हुसैन (30) और विशाल विश्वकर्मा (20) एक बाइक पर सवार थे। वहीं, मुबारक अली (27) और मुलायम यादव (28) दूसरी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने
टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से विशाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, कार की टक्कर से मकान का शौचालय और दीवार टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें