पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह बस्ती जा रहे एक युवक की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय के अनुसार, सुबह करीब 10:45 बजे सूचना मिली कि सूरज कुमार पुत्र सदरी, निवासी ग्राम इतौवा, थाना वाल्टरगंज, इलेक्ट्रिक स्कूटी से बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान मनौरी ओवरब्रिज पर उनकी स्कूटी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।