फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार व ट्रेवलर सीज...दो बस समेत तीन वाहनों का चालान

Wed, 27 Aug 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन पर लगाम कसने को जनपद में तीन टीमें सक्रिय हैं। फिर भी, डग्गामार वाहन राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बेखौफ चल रहे हैं और रोडवेज की आय में सेंधमारी कर रहे हैं। टीम एक पखवारे से लगातार अभियान चला रही है। लेकिन, अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को टीम ने पांच वाहनों को पकड़ा। कार व ट्रेवलर को सीज कर दो बस समेत तीन वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को परिवहन विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस मिलकर नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। संयुक्त टीम की ओर से की गई कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। डग्गामार वाहनों के चालक और संचालक अलर्ट दिखे और अपने वाहन को इधर-उधर करते दिखे। टीम ने अर्टिका कार यूपी 32 जेडएन 1744 को पकड़ कर बंद किया। इसके अलावा आर्टिका कार यूपी 51 बीएच 5765 का 500 रुपये का चालान कर दिया। यूपी 51 सीटी 2438 बस का भी 250 रुपये का चालान किया गया। यूपी 45 टी 3485 बस का 1500 रुपये का चालान काटा गया। एचपी 01 एस 2877 ट्रैवलर को पकड़कर बंद किया गया। अभियान के दौरान एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि बसों में पर्याप्त सवारी न मिलने का कारण डग्गामार ही हैं, उन पर कार्रवाई के लिए संयुक्त अभियान चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें