फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करें मतदाता: कैप्टन नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करें मतदाता : कैप्टन नीरज
विज्ञापन

बस्ती। गत 22 फरवरी को सेना मेडल से नवाजे गए बस्ती निवासी कैप्टन नीरज कुमार सिंह ने तीन मार्च को सभी से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की है। उनकी अपील पर आयुक्त ने पोस्टर भी जारी किया है, जिसे मतदाता जागरुकता रथ से क्षेत्र में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन नीरज ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। देश के वीर सैनिक देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर रहे है। ऐसे में उनका भी लोकतंत्र के प्रति जो दायित्व है, उसका निर्वहन करें। वहीं, कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त गोविंद राजू एनएस, जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आइकॉन डॉ. श्रेया, डीडीओ/स्वीप नोडल अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कैप्टन नीरज कुमार सिंह की अपील का पोस्टर भी जारी किया। आयुक्त ने कहा कि कैप्टन नीरज कुमार सिंह की अपील को मतदाता रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग अधिक से अधिक मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि पूरे निर्वाचन के दौरान प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, एनसीसी, स्काउट गाइड तथा विभिन्न संस्थाओं ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न आयोजन किए हैं। विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें