फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभियान डग्गामारी के खिलाफ...पकड़ रहे ऑटो-ट्रैक्टर

Fri, 29 Aug 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अ​भियान के दौरान एक बस को सीज करते संयुक्त टीम से जुड़े कर्मी-अ​धिकारी - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन कर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में टीम ऑटो, ट्रैक्टर और बाइक को पकड़ कर चालान कर रही है। इससे अनधिकृत बसों के संचालकों और चालकों के हौसले बुलंद हैं। चौराहों पर अब भी सवारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

टीम कई दिनों से ऑटो, बाइक और ट्रैक्टर का चालान कर रही है। बताया गया कि यह अभियान रोडवेज की सवारी लेकर रफूचक्कर हो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ है, लेकिन टीम इसे नजरदांज कर रही है। राष्ट्रीयकृत मार्ग पर सवारी ढोने के लिए परमिट वाले संचालक हर चौराहे पर बसें, ट्रैवलर खड़े कर सवारी भर रहे हैं। इससे रोडवेज बसों की सवारी कम हो जा रही है। जबकि नियम है कि स्टेज टैरिज परमिट लिए वाहन को एक स्थान से सवारी भरकर निर्धारित स्थल तक पहुंचाना है। बीच-बीच में सवारी नहीं भर सकते। इनको बुकिंग सिस्टम में शामिल किया गया है।
लेकिन, टोल प्लाजा, बड़ेवन, मूड़घाट, मनौरी, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, हड़िया और हर्रैया क्षेत्र से सवारी भर रहे। लोगों ने बताया कि परमिट शर्तों का उल्लंघन कर दौड़ से वाहनों से नजर हटा लिए हैं। हालांकि, दिखावे के लिए अभियान रोजाना चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी परिवहन निगम, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त में टीम ने नेशनल हाईवे और रोडवेज के आसपास अभियान चलाया। जिसमें पांच वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें यूपी 51 एटी 8535 ऑटो का चालान, यूपी 51 बीटी 8611 ऑटो का चालान, यूपी 51 एटी 1835 बस को बंद किया।
विज्ञापन

यूपी 51 एटी 8093 ऑटो का चालान और यूपी 51 एटी 0065 बस का चालान किया गया। एआरएम बस्ती रोडवेज आयुष भटनागर ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का उद्देश्य है कि अनधिकृत रूप से राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करके चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें