फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केद्रों पर कल से शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
बस्ती में डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम तैयार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
132 केंद्रों पर कल से होगी परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होनी है। तैयारियों को लेकर रविवार को डीआईओएस कार्यालय में घमासान मचा रहा। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षक के रूप में तैनात किए गए शिक्षकों का परिचय पत्र बनाने के साथ ही कंट्रोल रूम को अपडेट किया गया।
इस बार करीब 76728 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 42017 और इंटरमीडिएट के 34711 परीक्षार्थी शामिल हैं। 132 केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05542-281167 है। परीक्षा केंद्रों पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निदान के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर समाधान कराया जा सकता है। डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को लखनऊ से सीधा जोड़ा गया है। जहां वेबकास्ंिटग के माध्यम से परीक्षा की लाइव देखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा है जिसके प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम होंगे। 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 132 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनकी तैनाती सभी केंद्रों रहेगी। छह टीमें सचल दल की गठित की गई हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधानुसार सीटिंग व्यवस्था, लाइट, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर व राउटर के माध्यम से डीआईओएस कार्यालय से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. बृज भूषण मौर्या ने बताया कि केंद्रों पर कॉपी व पेपर पहुंच गए हैं। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र जारी कर दिया गया है जिसके साथ आधार कार्ड रखना अनिवार्य होगा। परीक्षा सकुशल कराने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गड़बड़ी मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें