फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा ठप

विज्ञापन
नगर निगम में ई-टेंडरिंग प्रणाली फेल हो गई
विज्ञापन
बस्ती में जीआईसी स्कूल के सामने गड्ढा खोदने के चलते बीएसएनएल का केबल कट गया। इससे सोमवार को गांधीनगर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता प्रभावित रहे। इसका सबसे अधिक प्रभाव बैंकों के कामकाज पर पड़ा। एसडीओ टाउन ने बताया कि केबल कट जाने के कारण यह दिक्कत हुई। मंगलवार की शाम तक सभी लाइनें सही हो जाएगी।    सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के सामने एक गड्ढा खोदा गया, यह गड्ढा किस विभाग और किस कार्य के लिए खोदा इसकी जानकारी बीएसएनएल के अधिकारियों को नहीं हो सकी। अधिकारियों को इस बात का पता तब चला जब उपभोक्ता इंटरनेट और टेलीफोन काम न करने की शिकायत बीएसएनएल दफ्तर में करने लगे।
विज्ञापन

  एसडीओ मनोज की अगुवाई में जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि गड्ढा खोदने से केबल कट गया है। काफी समय तक केबल को ठीक करने का प्रयास किया गया, बावजूद केबल को पूरी तरह नहीं जोड़ा जा सका। एसडीओ मनोज ने बताया कि इस केबल के सभी लाइन के पेयर बुरी तरह कट चुके हैं, जिसे ठीक करने में समय मंगलवार तक का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें