फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती )। थाना क्षेत्र के बाखिरा मार्ग पर स्थित महुआर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन की चपेट से बिजलपुर निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे ग्रामीणों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के बिजलपुर निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार चौधरी पुत्र रामनयन चौधरी अपने किसी साथी के साथ रुधौली आए हुए थे। देर रात में वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। अचानक महुआर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी को मामूली चोट लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रेम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामनयन चौधरी घर पर ही खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। मृत प्रेम कुमार चौधरी तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई थे। प्रेम कुमार की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा छा गया। गांव के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। मृतप्रेम कुमार की मां जयंती चौधरी एवं परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल रहा। मृत प्रेम कुमार अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें