अमहट के पास बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर- संवाद
- फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
नगर बाजार, बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमहट पुल के पास एक बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर चौकी प्रभारी फुटहिया सचिंद्र और चौकी प्रभारी बडेवन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा निवासी अखिलेश कुमार ई-रिक्शा लेकर जा रहे थे। अमहट पुल के पास एक बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में कोई सवारी न होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली, और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद