फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल

Mon, 06 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर (बस्ती)। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला समेत दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के मनकापुर थानाक्षेत्र के जमुनहा कला निवासी लवकुश (24) पुत्र राम ललित तथा ललित (26) पुत्र तिलकराम परशुरामपुर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। बरहपुर में लगे प्रवेश द्वार के पास बाइक अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई। हादसे में परशुरामपुर बाजार निवासी कलावती (50) तथा लवकुश के सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि ललित को पैर तथा सर में हल्की चोट लगी। एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कलावती तथा लवकुश को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें