नरखोरिया के अंबेडकर बौद्ध विहार मे महात्मा बुद्ध की पूजा करते लोग। संवाद
भानपुर। नरखोरिया स्थित अंबेडकर बौद्ध विहार में धम्मदेशना और बौद्ध मेले का आयोजन किया गया। इसमें तथागत भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर के विचारों पर अतिथियों ने प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि भिक्खू बुद्ध रतन ने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को विनम्रता का संदेश देता है। सभी को बुद्ध के बताए मार्ग का अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए।
कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सम्मान विहीन जीवन यापन करने वाले लोगों को मानवीय मूल्यों से सुशोभित कर नया जीवन प्रदान किया। सभी को उनके बताए मार्गों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार देवरिया सदर गंगाराम ने की। कार्यक्रम में तिलक राम गौतम, मालती गौतम, केदारनाथ आजाद, राममिलन गौतम, नीलमा गौतम, डॉ. संजय गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद