सेमरियावां कस्तूरबां का निरीक्षण करते बीएसए-स्रोत बेसिक शिक्षा
- फोटो : सांकेतिक
सेमरियावां। बीएसए ने मंगलवार कोकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और बीआरसी सेमरियावां का निरीक्षण किया। बच्चों के पठन-पाठन की गुणवत्ता, भोजन और साफ सफाई व्यवस्था का हाल जाना। बेहतर शिक्षा बनाए जाने पर जोर दिया। विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को बीएसए अमित कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरियावां पहुंचे। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए वार्डन को निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता ऐसी बनाएं कि बच्चे का नामांकन बढ़ा रहे। शिक्षा बेहतर होगी, बच्चों का नामांकन अपने आप बढ़ जाएगा। विद्यालय में इस तरह का माहौल बनाएं। वार्डन ने बताया कि बेहतर शिक्षा का प्रयास जारी है, इस बार कक्षा में 45 बच्चों का नामांकन हुआ है।
जनपद के सभी अन्य कस्तूरबा विद्यालयों से सबसे अधिक है। वार्डन को साफ सफाई व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। इसी दौरान बगल में स्थित बीआरसी सेमरियावां का भी निरीक्षण किया। बच्चों की अपार आईडी की प्रगति की जानकारी ली। बीएसए ने अभिभावकों से बच्चों की अपार आईडी बनवाने की अपील की। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत जगहों पर काम आती है। बीआरसी सेमरियावां पर साफ़ सफाई की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीईओ आशीष कुमार सिंह, इरफान अहमद, खुर्शीद अहमद, सुरजन, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।