फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीट बुक सही मिलने पर एसपी ने किया पुरस्कृत

Wed, 03 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बीट बुक का निरीक्षण किया। बीट बुक सही मिलने पर एसपी ने बीट अधिकारियों को पुरस्कृत किया थाना धर्मसिंहवा, बेलहरकला व दुधारा के बीट व्यवस्था की समीक्षा की। उसमें अंकित सूचना, शिकायत एवं निराकरण की स्थिति का हाल जाना। एसपी ने बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार थाना धर्मसिंहवा, मुख्य आरक्षी बृजेश पांडेय, दीनानाथ राजभर थाना बेलहरकला, आरक्षी भीम कुमार, अरविंद कुमार गौड़ थाना दुधारा के बीट बुक की जांच की। बीट बुक अपूर्ण होने पर दीनानाथ राजभर थाना बेलहरकला व अरविंद कुमार गौड़ थाना दुधारा को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा के बीट अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार, थाना बेलहरकला के बृजेश पांडेय व थाना दुधारा के भीम कुमार की बीट बुक सही मिलने पर 200-200 रुपये पुरस्कार दिया। एसपी ने बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी पर निरंतर निगरानी रखने की हिदायत दी। इसमें किसी भी प्रकार की गैरजिम्मेदारी क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें