फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुल्हनों की पसंद मॉडर्न...भारी हार की जगह हल्के सेट का क्रेज

Sun, 02 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ज्वेलरी की दुकान में खरीदारी करती महिलाएं- संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सहालग सीजन फिर से जगमगाने लगा है। शहर के ज्वेलरी शोरूम से लेकर कस्बों की दुकानों में इन दिनों खरीदारी का माहौल है। इस बार गहनों का ट्रेंड बदला नजर आ रहा है। भारी गहनों की जगह हल्के और डिजाइनर सेट दुल्हनों की पहली पसंद बन गए हैं। अब दुल्हनें ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं जो भारी न हो, पहनने में आसान हो और ट्रेंडी लगे।
विज्ञापन

पहले जहां शादी-ब्याह में दुल्हनों के गले में चौड़े हार और लंबे झूमर आम बात थे, वहीं अब लड़कियां स्मार्ट और मिनिमल डिजाइन वाले गहनों को प्राथमिकता दे रही हैं। डायमंड-कट गोल्ड, रोज़ गोल्ड फिनिश, कुंदन-मोती मिक्स और हल्के नेक चेन सेट की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
शहर के ज्वेलर्स गौरव भारत बताते हैं कि अब ज्यादातर ग्राहक कह रहे हैं कि गहने ऐसे हों, जो शादी के बाद भी पहने जा सकें। पहले जहां दस तोला का हार बिकता था, अब वही लुक लोग चार तोला में डिजाइनर सेट में चाहते हैं।
विज्ञापन

रुधौली की निवासी पूजा श्रीवास्तव, जिनकी शादी दिसंबर में तय है, बताती हैं कि “मैंने हमेशा देखा कि शादी के बाद मां के गहने अलमारी में बंद रहते हैं। मैं ऐसा सेट चाहती थी जो ऑफिस या फंक्शन में भी पहन सकूं। इसलिए मैंने हल्का कुंदन सेट और रोज़ गोल्ड चेन ली है।
हरैया बाजार में गहनों की खरीदारी करने पहुंची नीलम चौहान कहती हैं, आजकल दुल्हनें बहुत अपडेटेड हैं। सोशल मीडिया से डिजाइन देख लेती हैं और वही मांगती हैं। पहले जो फैशन टीवी या पत्रिकाओं में दिखता था, अब वही व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम से सीधे दुकानों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें