फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाजियाबाद लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में जनपद के सभी बार के अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। घटना को लेकर जनपद के सभी अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। गाजियाबाद के जिला जज द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस बल का प्रयोग कर बर्बरता पूर्ण किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई और विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संगठनों ने कहा कि कई जिलों में गाजियाबाद के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है। शनिवार को गाजियाबाद में महापंचायत हुई है। इसके समर्थन में जनपद के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य का समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर अजय प्रताप सिंह, मारुत कुमार शुक्ला, विनय कुमार बक्शी, राजकुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ पाठक, रक्षाराम शुक्ल, जवाहरलाल मिश्र, रविशंकर शुक्ल, महेंद्र उपाध्याय, अरविंद नारायण पांडेय, रविप्रताप सिंह, अजय पांडेय, देवव्रत उपाध्याय, रामकृपाल चौधरी व अन्य मौजूद रहे। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें