फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग पेंशन के लिए आधार कार्ड व एनपीसीआई मैपिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को एनपीसीआई मैपर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही आधार कार्ड का सत्यापन करवाना होगा। तभी इस माह में जारी होने वाली त्रैमासिक पेंशन लाभार्थी के खाते में जा पाएगी। इसके लिए सभी को बैंक में अपना आधार कार्ड देकर एनपीसीआई मैपिंग करवाना होगा और विकास भवन स्थित दिव्यांग कार्यालय में जाकर आधार कार्ड की फोटो भेजकर सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को अनुदान की द्वितीय त्रैमासिक किश्त अकाउंट बेस्ड पेमेंट के स्थान पर आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली से करेगा। जिले में 13635 दिव्यांगों को पेंशन मिल रही है। इसमें 1881 दिव्यांगों के या तो आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाया है या एनपीसीआई मैपिंग नहीं कराई गई है। आधार बेस्ड पेमेंट प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपने-अपने बैंक खाते में एनपीसीआई मतलब नेशन पेमेंट काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया मैपर की प्रक्रिया को पूरा होना होगा।
इसका कारण यह है कि आधार बेस्ड पेमेंट में भुगतान सिर्फ एनपीसीआई मैप्ड खाते में ही किया जा सकता है। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी लाभार्थियों को बैंक पासबुक व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल के साथ बैंक में जाकर एनपीसीआई मैपिंग करवाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें