बस्ती। जिले में लंपी वायरस के चेन तोड़ने के लिए पशुपालन विभाग अभियान चला रहा है। इसके तहत विभागीय टीम गांव-गांव जाकर गोवंशों को लंपी वायरस से बचाव का टीका लगा रही है। जिले में अब तक 38 हजार गाेवंशों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि 60 हजार टीका अभी लगाया जाना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 227 गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिले हैं। जिनमें करीब 146 गोवंश ठीक हो चुके हैं। सीवीओ डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि अभी तक वायरस से संक्रमित किसी गाेवंश की मौत नहीं हुई है। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, डॉ. मोहिंदर प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को कनेथू, आहर, रेहार जंगल, रमवापुर, भिरिया, अमरौली शुमाली, बनकटवा में अभियान चलाकर गोवंश को टीकाकरण किया। बताया कि क्षेत्र में 21 गोवंश लंपी वायरस से संक्रमित मिले थे, जिनमें करीब 12 को ठीक किया जा चुका है। संवाद