फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेस्टोरेंट मालिक समेत दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें रेस्टोरेंट का मालिक भी शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि घटना के तुरंत बाद देईसांड़ कस्बा निवासी रेस्टोरेंट संचालक धीरज कुमार चौधरी को हिरासत में ले लिया गया था। जबकि हत्या में शामिल दूसरे नामजद संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत इटौवा गांव निवासी मुलायम यादव की तलाश की जा रही थी। जिसे मंगलवार को महुली मार्ग के मथौली छठघाट के पास से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संतकबीरनगर जिले के महुली थानांतर्गत भोगीपुर गांव निवासी रामरूप कन्नौजिया बस्ती के लालगंज थानांतर्गत देईसांड़ कस्बे में दाना पानी रेस्टोरेंट में काम करता था। वह रेस्टोरेंट में रहता भी था। रामरूप अपना हिसाब मांग रहा था। जिससे रेस्टोरेंट मालिक से विवाद हाे गया। मारपीट में वह घायल हो गया था। रविवार को रेस्टोरेंट के बेसमेंट में उसका नग्नवस्था में शव मिला था। मृतक के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर देईसांड़ निवासी रेस्टोरेंट संचालक धीरज चौधरी व संतकबीरनगर जिले के इटौवा निवासी मुलायम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें