फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कड़र मंदिर मार्ग बदहाल, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

विज्ञापन
बदहाल कड़र मार्ग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ उत्सव को लेकर जहां भद्रेश्वरनाथ धाम जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कर चमकाया गया है वहीं प्रसिद्ध कड़र शिव मंदिर तक जाने वाला रास्ता अब भी बदहाल है। साऊंघाट विकास क्षेत्र के बस्ती-मुंडेरवा मार्ग पर स्थित लोहटी गांव से कड़र शिव मंदिर तक जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। पैचवर्क उखड़ने से सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। मार्ग के किनारे गंदगी और झाड़-झंखाड़ का अंबार भी लगा है।
विज्ञापन

हाल ही में जनपद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़र शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। यह शिवालय भी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां श्रावण तेरस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष 50 हजार से अधिक श्रद्धालु कांवड़ में जल लेकर यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसके बावजूद मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है।
लोहटी गांव से मंदिर परिसर तक की सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। सड़क के दोनों ओर गहरी खाई है और बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से आवागमन और भी कठिन हो गया है। नंगे पैर चलने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रात में रोशनी और सफाई का भी अभाव
क्षेत्रीय नागरिक मुरली, मदन और रजनीश का कहना है कि श्रावण तेरस से पहले ही अयोध्या से जल लेकर श्रद्धालु यहां पहुंचने लगते हैं। लेकिन सड़क की मरम्मत न होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मार्ग पर रात में प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। वहीं सड़क किनारे सफाई न होने से झाड़-झंखाड़ फैला हुआ है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें