फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से होंगे शुरू

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनाव 2024 के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अथिति के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी, जिला सह चुनाव अधिकारी राम सिंगार ओझा व आनन्द सिंह कलहंस ने चुनाव संबंाी मार्गदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। इसमें बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति, संगठनात्मक चुनाव से संबंधित विधान व नियमावली की विशेष चर्चा, चुनाव की पूर्व व पूर्ण योजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी ने कहा बूथ समिति के चुनाव 15 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर के मध्य संपन्न होंगे। बूथ समिति चुनाव के बाद मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे। इसके पूर्व सभी मंडलों में 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक मंडलो की बैठके होनी है जिसके लिए मण्डल चुनाव अधिकारी की घोषणा की गई। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा यह संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह से निष्पक्षता और व्यवस्थित रूप से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा मण्डल की कार्यशाला सार्वजनिक स्थान गरिमामयी वातावरण के साथ केन्द्र नगर क़स्बा में करनी है। कार्यशाला में मण्डल में निवास करने वाले वरिष्ठ नेता, मण्डल के पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र चुनाव अधिकारी आपेक्षित है। कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर यशकांत सिंह, पवन कसौधन, अनूप खरे, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, अनिल दुबे, अरविन्द पालदेवेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, बाल कृष्ण तिवारी पिन्टू, रोली सिंह, अश्वनी उपाध्याय, चन्द्र शेखर मुन्ना, केडी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें