फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदारी में आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। मनोरी ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से रिश्तेदारी में आए युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार सरोज, जीआरपी, आरपीएफ तथा प्रभारी निरीक्षक शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने में जुट गए। थोड़ी ही देर में मृतक की पहचान 42 वर्षीय बालक दास उर्फ नफीकिर निवासी भैसाहिया थाना कोतवाली के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि बनकटा निवासी साधु राम प्रसाद दास के यहां बालक दास आते-जाते थे। जब उसके परिजन आए तो देखा कि शव बालक दास का है। वह सात नवंबर से ही यहां रह रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे शौच करने के लिए जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें