फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी में कूदी छात्रा का तीसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगाने वाली 16 वर्षीय छात्रा का शव रविवार को तीसरे दिन बरामद हुआ। अमहट के पास नदी में झाड़ियों में फंसे शव को कोतवाली पुलिस ने बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान छात्रा का शव अमहट के पास नदी में झाड़ियों में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चीताही गांव निवासी छात्रा महिला महाविद्यालय में पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे उसने गणेशपुर चौकी क्षेत्र के मूड़घाट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय नदी में नहा रहे एक युवक ने उसे डूबते देखा और बचाने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा ने घबराहट में युवक को कसकर पकड़ लिया, जिससे वह भी डूबने लगा। किसी तरह युवक ने खुद को छुड़ाकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही वाल्टरगंज पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम नदी में छात्रा की तलाश कर रही थी। शनिवार और रविवार को भी सुबह से शाम तक कई किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नदी में पानी अधिक होने और तेज बहाव के कारण तलाश में काफी दिक्कतें आईं। तीसरे दिन छात्रा का शव मिलने के बाद तलाशी अभियान समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें