बस्ती। जिले में एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बूथ स्तर पर कवायद तेज कर दी गई है। डाटा मिसमैच वाले मतदाताओं को नोटिस थमाने के लिए बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं।
अभी 50 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी होना बाकी है। जबकि करीब एक लाख मतदाताओं को नोटिस बांटी जा रही है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि चार लाख में से डेढ़ लाख मतदाताओं की सुनवाई कर ली गई है। लगभग एक लाख मतदाताओं का डाटा फीड होकर मैच भी हो चुका है।
आयोग ने प्रक्रिया पूरी करने की अवधि बढ़ा दी है। सभी बीएलओ नोटिस का जवाब साक्ष्य सहित संकलित कर सकते हैं। मिस मैच एवं नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को दोबारा साक्ष्य सहित शामिल करा लिया जाए। संवाद