फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला महिला चिकित्सालय में बढ़ेगी ब्लड जांच की सुविधा

Mon, 11 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल के पैथाेलॉजी में जांच की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल हुई है। पुरानी और कम क्षमता वाली मशीनों के कारण मरीजों को जांच के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन अब नई मशीन आने से यह परेशानी दूर हो गई है। नई मशीन से कई ब्लड जांच की सुविधा शुरू हो गई है। एचबीए वन सी जांच होने से गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। शुगर की यह महत्वपूर्ण जांच है।
विज्ञापन

मशीनें पुरानी होने से क्षमता से अधिक कार्य लेने और लगातार चला देने पर बीच-बीच में रुक जा रही थीं। इससे मरीजों को समय से रिपोर्ट नहीं प्राप्त हो पाता था। उन्हें दूसरे दिन या फिर काफी इंतजार करना पड़ता है। इस संकट को खत्म करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पैथोलॉजी में खून से संबंधित जांच के लिए नई मशीनों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। अब मशीन आने से कई जांच शुरू हो गई है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. पीएल गुप्ता का कहना है कि अभी विटामिन डी-थ्री, विटामिन-डी 12 और थॉयराइड प्रोफाइल की जांच हो रही है। इसके अलावा एचबीए वन सी की जांच होगी। इसके लिए किट की मांग हुई है। इंजीनियर के ट्रायल के बाद यह जांच शुरू करा दी जाएगी। बताया गया कि यह जांच बाहर काफी महंगी है।
-
महिला अस्पताल में 300 से अधिक होती है ओपीडी
महिला अस्पताल में जिले के अलावा सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोंडा और आंबेडकरनगर तक के मरीज आते हैं। वर्किंग डे में 300 से अधिक ओपीडी होती है। इमरजेंसी में रोजाना 20 से 30 मरीज परामर्श और उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 200 से अधिक मरीजों को ब्लड जांच के लिए परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें