फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ब्लॉकिंग ने बिगाड़ा ट्रेनों का संचालन, चार ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर चल रहे ब्लॉकिंग कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें दो से साढ़े चार घंटे तक विलंबित रहीं।
विज्ञापन

कटिहार से असम जाने वाली 05733 अमृतसर स्पेशल करीब साढ़े चार घंटे और हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन ट्रेनें भी करीब तीन-तीन घंटे विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इसके बावजूद रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाए जाने से फिलहाल सीट और जगह को लेकर यात्रियों की परेशानी कुछ कम हुई है। यात्रियों के सामने अब सबसे बड़ी समस्या ट्रेनों का घंटों विलंब से चलना है।
कलवारी निवासी समीर शाही दिल्ली जाने के लिए बस्ती स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन निर्धारित समय से काफी देर होने के कारण उन्हें स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। इसी तरह रिश्तेदारी में बस्ती आए वेद प्रकाश को गोंडा जाना था। ट्रेन के विलंब से वह भी परेशान रहे। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बेहतर हुई हैं, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर ब्लॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। त्योहारों को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को सीट और जगह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें