फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएलओ पर नाबालिगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बनकटी विकास खंड के हसिया देवरी निवासी शिव किशन चौहान के साथ ग्रामीणों ने रविवार को डीएम और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत भौरा की बीएलओ पर मतदाता सूची में मनमानी करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मृतकों, गांव की विवाहिता बेटियों और नाबालिगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिया है। ज्ञापन के जरिये शुद्ध मतदाता सूची जारी करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

हसिया देवरी निवासी शिव किशन ने ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत भौरा की वर्तमान बीएलओ दो से 29 दिसम्बर 2025 तक अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रही हैं। आरोप लगाया है कि पूर्व में भी जब मतदाता सूची में मतदाताओं का परिवर्धन, संशोधन व विलोपन का कार्य चल रहा था, तब भी वे बाहर रहकर अपना कार्य दूसरे से करवाया था। इसकी शिकायत एक और 13 अक्तूबर 2025 को जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से लिखित रूप में की गई थी। पांच शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्षेत्र के जय किशन चौहान, शिवलाल चौहान, अमरनाथ, संदीप प्रजापति, पूर्व प्रधान सुरेंद्र भारती, संतोष चौधरी, भीम जी, राधेश्याम, लालजी चौधरी, सुनील चौहान, जोगिंदर, उषा देवी, पूनम चौहान, मीना देवी आदि ने मांग मतदाता सूची को शुद्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें