अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब 90 हजार रुपये के जेवरात युवती से ले चुका है। इसके बाद भी उसने जब रुपये की मांग की तो युवती ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेरठ के गुलेठी निवासी कादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ले की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर एक युवक धमकी देने लगा। साथ ही अश्लील बातें भी करता था। आरोप है कि उसने किसी तरह युवती का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।
लोकलाज के डर और पीछा छुड़ाने के लिए युवती ने बिना किसी को कुछ बताए 90 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगुठी व चेन उसे दे भी दिया। लेकिन इसके बाद भी युवक लगातार दबाव बनाने लगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी कादिर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।