फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सुरक्षित है महिलाओं का सम्मान: साल्का

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में सुरक्षित है महिलाओं का सम्मान : साल्का साल्वी
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साल्का साल्वी ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है। भाजपा ने महिलाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें मुकाम दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार देर शाम रुधौली विधान सभा क्षेत्र के बखरिया स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में महिला संपर्क अभियान कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कहा कि केंद्र में मोदी तो प्रदेश में योगी ने महिलाओं के सुरक्षा के लिए जो रणनीति बनाई थी उस पर वे शत प्रतिशत खरे उतरे। महिलाओं के हित में तमाम कदम उठाए गए हैं। इसमें भाजपा ने इस मामले में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाला मंत्र लागू किया है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष साल्का का भाजपा नेत्री सुषमा चौधरी, शालिनी मिश्रा, नीलम गौड़, जिला महिला मोर्चा मंत्री मीना, राजमती व गोल्डी ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महिलाओं को सशक्तीकरण के मंत्र को हर घर में पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेत्री सुषमा चौधरी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में भाजपा ने जो किया है उसे 2022 में महिलाएं अपना सहयोग देकर अदा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें