फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम के आगमन से पहले भाजपा नेता नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर्रैया आगमन से पहले भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य चंद्रमणि पांडेय सुदामा को शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

जबकि भाजपा नेता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में उनका नाम शामिल था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें पुलिस ने उनके ही आवास पर रोक दिया है। उनका किसी प्रकार का विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित नहीं था। एक दिन पहले प्रशासन से इस मुद्दे पर बात भी हुई थी। जिसमें उन्होंने किसी तरह के ज्ञापन देने से इनकार कर दिया था।
कहा कि केवल मनोरमा नदी की सफाई के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष वह रखना चाहते थे। यदि सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जाएगा तो जनहित के मुद्दे सरकार तक कैसे पहुंचेगा। मनोरमा के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाना गलत कैसे हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें