फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थियों को अशिक्षित रखना चाह रही भाजपा सरकार

Sun, 09 Feb 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दसिया में पीडीए चौपालr को संबोधित करते विधायक राजेंद्र चौधरी
विज्ञापन
दसिया में आयोजित की गई पीडीए की चौपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। रविवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दसिया में पीडीए चौपाल में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र चौधरी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के त्याग और कार्यों की चर्चा की। कहा कि बाबा साहब ने देश के दलित और पिछड़ों को बराबरी का स्थान दिलाने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था बनाई थी। वर्तमान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार इस आरक्षण को खत्म करने का हर संभव प्रयास कर रही है। जब वह प्रयास असफल रहे तो उन्होंने दलित और पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखने का नया तरीका निकाला है।

सपा सरकार में जब छात्र कम थे तो शिक्षा का बजट 2635 करोड़ रुपये का था। आज जब छात्र बढ़ रहे हैं तो शिक्षा का बजट घटकर 1882 करोड़ का कर दिया गया। गरीब, अनुसूचित समाज के बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में महंगी फीस होने के कारण शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार कम छात्रों की संख्या वाले करीब 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की कवायद कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो इन प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ करीब डेढ़ लाख शिक्षक भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मौर्य ने किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूलचंद चौधरी ने शिक्षा और कृषि पर जीएसटी पर विरोध जताया। इस दौरान मनोज कुमार, रामवरन गौतम, जगबली गौतम, रंगीला देवी गौतम, प्रेमा देवी गौतम, राकेश चौधरी, सैय्यद अली, रामयज्ञ चौधरी, श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें