फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वित्त विहीन शिक्षकों की सुनिश्चित मानदेय देने का मुद्दा उठाया

Sun, 09 Feb 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी शिक्षक सभा का जिला सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा का जिला सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि यदि शिक्षक स्वयं अपनी समस्याओं से ग्रस्त रहेगा तो वह भावी भविष्य का निर्माण कैसे कर सकता है।

शैक्षिक विचार गोष्ठी को बाबूराम वर्मा, अर्जुन यादव, आरएन सिंह, लाल बहादुर, तफज्जुल हुसेन, रामरक्षा वर्मा, रमेश चंद्र गौतम और डाॅ. महेंद्र सोनी से संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन नीति की बहाली और वित्त विहीन शिक्षकों की पूर्व के सपा सरकार की भांति सुनिश्चित मानदेय देने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में शिक्षकों का सामूहिक बीमा, परिवार नियोजन भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता बंद कर दिया गया। स्थिति यह है कि चयन बोर्ड अधिनियम में प्राप्त सेवा सुरक्षा को भी समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


गोष्ठी में मुख्य रूप से आज्ञाराम चौधरी, गंगाराम वर्मा, सुनील मौर्य, पवन कुमार चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, दिनेश यादव, हरीराम, राजेश यादव, कुलदीप विश्वकर्मा, रमेश चन्द्र गौतम, रजनीश वर्मा, शिवसरन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें