फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामजानकी मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक माहौल की मौत हो गई। वही बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चकिया निवासी आरती (61) वर्ष पत्नी बुधीराम अपनी बहू सुशीला के साथ देवी पाटन धाम दर्शन के लिए गई थीं। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे दर्शन कर दोनों बस से कुदरहा बाजार पहुंचीं। वहां से सुशीला ने अपने पति मनोज कुमार को फोन कर बुलाया। मनोज मोटरसाइकिल से मां और पत्नी को लेने पहुंचा तथा तीनों लोग घर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रामजानकी मार्ग पर चकिया के पास पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि मनोज कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आरती की मौत हो गई। वहीं बहू सुशीला हादसे में सुरक्षित बच गई। चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें