फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एप डाउनलोड कराकर महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली(बस्ती)। नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर की रहने वाली एक महिला के खाते से जालसाजों ने एप डाउनलोड करवाकर बिना ओटीपी के तीस हजार रुपये उड़ा दिए। मामले की जानकारी महिला को तब हो पाई जब कुछ समय बाद उसके फोन पर तीन बार में रुपये कटने के मैसेज आए और खाते में सिर्फ डेढ़ सौ रुपये बचे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता दीपांजलि ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम लगभग 4:40 बजे उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को रुधौली ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र का कर्मचारी बताया। बच्चे के जन्म के उपरांत मिलने वाले आर्थिक लाभ का लालच देकर दीपांजली से लिंक के माध्यम से mobikwik और Direct pay4you एप डाउनलोड करवाया। दीपांजलि ने ज्यों ही यह एप डाउनलोड किया और इस बीच कॉलर से फोन पर बात कर ही रही थी कि उनके खाते से तीन बार खाते से 9999 रुपये कट गए। रुपये निकलने के मैसेज आने के बाद उन्हें जालसाजी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें