फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। करमहिया चौराहे के पास कार की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्रशिक्षु सीओ यासीन अहमद ने सीएचसी रुधौली भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार के अखिलेश पुत्र वीरेंद्र कुमार बाइक से रुधौली की तरफ से आ रहे थे। करमहिया चौराहे के पास पीछे से बेकाबू कार ने ठोकर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। उसी समय बस्ती से रुधौली थाने पर जा रहे प्रशिक्षु सीओ यासीन अहमद मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घायल को सीएचसी भेजवाने के साथ ही प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार को सूचित किया। पुलिस ने अखिलेश के पास मौजूद मोबाइल के माध्यम से हादसे की जानकारी उनके परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग कुछ देर बाद पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें