फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 14 Sep 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी की घटना में न्यायालय के आदेश पर दुबौलिया थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेशम फार्म में काम दिलाने का झांसा देकर पति के दोस्तों द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि पति के साथ घर आने-जाने की वजह से वह 25 फरवरी को उन लोगों के साथ चली गई। बहाने से उन लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। शरीर शिथिल होने पर दो आरोपियों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महिला की तहरीर के मुताबिक, पैकोलिया क्षेत्र के आमा निवासी जगदंबा वर्मा और संतराम चौहान का उसके पति से दोस्ताना संबंध था। दोनों उसके घर अक्सर आया करते थे। 25 फरवरी को शाम छह बजे बसंतपुर स्थित रेशम फार्म पर काम दिलाने के बहाने दोनों उसे बाइक पर बैठा कर ले गए। रेशम फार्म पर अज्ञात व्यक्ति से एकांत में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद काम दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उससे 25 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिए। बाइक पर बैठा कर वापस लाते समय मनोरमा नदी स्थित श्मशाम घाट पर महिला का शरीर नशीले पदार्थ पिलाने से शिथिल पड़ गया। इसका फायदा उठाते हुए दोनों ने मुंह में कपड़ा ठूसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जाति सूचक गाली देते हुए शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। उसे वहीं छोड़कर भाग गए। घर वापस आकर महिला ने पति को सारी बात बताईं। पति के साथ उनके घर उलाहना देने गई तो उसे व उसके पति को मारापीटा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें