मुंडेरवा। बस्ती-कांटे मार्ग पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा बाजार के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार मां-बेटे निगम की बस की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस लेकर चालक गोरखपुर की तरफ चला गया।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के सिसवा माफी की सुमित्रा देवी (55) पत्नी स्व. धर्मराज अपने बेटे डब्लू (30) के साथ बाइक से बस्ती जा रही थीं। ओड़वारा बाजार के पास बस्ती की तरफ से आ रही निगम की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठीं सुमित्रा गिरकर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बाइक चला रहा डब्लू बाइक सहित सड़क के मेंं बगल गिर गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि बस को लेकर चालक गोरखपुर की तरफ चला गया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस व उसके चालक को ट्रेस किया जा रहा है। संवादत