फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

Wed, 28 May 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी गांव के समीप मंगलवार भोर साढ़े चार बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय सूरज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी युवती घायल हो गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुवाड़े निवासी सूरज प्रजापति पुत्र बृज भूषण कोरियाडीह थाना सोनहा निवासी गुड़िया को लेकर बस्ती से सोनहा की ओर जा रहे थे।
सोनहा क्षेत्र के पचमोहनी के समीप एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर कर घायल युवती को सल्टौआ अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर देख वहां के चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक सूरज के पिता ब्रज भूषण ने बताया कि सोमवार को ही सूरज मुंबई से घर लौटा था। वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

सूरज की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि मृतक के पिता बृजभूषण की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें