फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बभनान–वाल्टरगंज मार्ग पर करमी गांव के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के साड़ी हिच्छा गांव निवासी हरिओम (22) पुत्र दुर्गेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिओम अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने हेलमेट पहन रखा था। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप चालक किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था और तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना गौर के थानाध्यक्ष अतुल अंजन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें