फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के अठदमा शुगर मिल गेट के सामने रविवार की देर शाम रुधौली से डुमरियागंज की ओर जा रहे बाइक सवार नबी मोहम्मद को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को सीएचसी रुधौली पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नबी मोहम्मद (55) निवासी भटपुरवा, थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि वह किसी निजी कार्य से रुधौली से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नबी मोहम्मद परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें